Kaal sarp dosh nivaran kaal sarp yog upay
Kaal Sarp Dosh aur Nivaran

Kaal Sarp Dosh: काल सर्प दोष क्या होता है? क्या है इसके लक्षण और उपाय



नमस्कार दोस्तों

आज के इस लेख में हम जानेंगे की काल सर्प दोष क्या होता है| कैसे पता करे की आपको काल सर्प दोष है या नहीं| काल सर्प दोष के लक्षण क्या होते है और यदि आपको काल सर्प योग है तो आप उसका निवारण कैसे करें|


दोस्तों अगर आपकी कुंडली में काल सर्प दोष है तो घबरायें नहीं| काल सर्प दोष का नाम सुनने भर से ही लोग परेशान हो जाते है, उन्हें समझ नहीं आता की उन्हें आगे क्या करना चाहिए ताकि वे काल सर्प योग के प्रभाव को काम कर सकें| इसलिए हम जानेंगे की काल सर्प दोष होता क्या है| कैसे जाने की आपको काल सर्प योग है, और इसके क्या उपाए है| कैसे इससे छुटकारा पाया जाये|

क्या होता है काल सर्प दोष?


दोस्तों यह सवाल सभी के मन में आता है की काल सर्प दोष होता क्या है| जैसा की आप सब लोग जानते है की हिन्दू धर्म में इंसान को अपने कर्मो का फल मिलता है जिसके हिसाब से हमारे अगले जन्म के सुख और दुःख तय होते है| इसी प्रकार काल सर्प दोष भी हमारे पिछले जन्मो के कर्मो के कारण ही होता है| अगर किसी व्यक्ति ने अपने पिछले जन्म में अगर किसी सांप को मारा हो तो इस जन्म में उसकी कुंडली में काल सर्प योग लग जाता है| 

दोस्तों काल सर्प योग की वजह से कुंडली के शुभ ग्रह अपना शुभ परिणाम नहीं दें पते है| काल सर्प योग की वजह से व्यक्ति के कुंडली में स्थित शुभ ग्रहों का असर कम हो जाता है जिसके कारण पूरे प्रयास के बावजूद भी व्यक्ति को सफलता नहीं मिलती|

दोस्तों ज्योतिष विद्या के अनुसार जब किसी की कुंडली में राहु और केतु एक दूसरे के बिलकुल सामने होते है और उनके बीच में सभी ग्रह समां जाते है तो उसे काल सर्प योग कहते है|

कैसे पता करे की आपको काल सर्प दोष है के नहीं?

दोस्तों जिन लोगों के जीवन में काल सर्प योग होता है वह उनके जीवन में काफी रूकावटे पैदा करता है| इस दोष से पीड़ित व्यक्ति के जीवन में अनेकों बार उतर चढ़ाव आते है|  उन्हें सफलता मिलने में बहुत परेशानी होती है| पूरा प्रयास करने के बावजूद भी सफलता छू कर निकल जाती है| धनी व्यक्ति को भी इस दोष की वजह से कई बार आर्थिक  हानि होती है|  

ऐसा भी माना गया है की जिन लोगो को काल सर्प दोष होता है उन्हें अपने सपनो में राहु और केतु दिखाई देते है, उन्हें सांपो के बुरे सपने भी आते है| काल सर्प दोष के कारण व्यक्ति का स्वस्थ्य भी ख़राब रहने लगता है उन्हें व्यापर में भी हानि होती है|  अगर आप को भी इसी तरह की समस्या है तो आपको काल सर्प योग हो सकता है|

काल सर्प कितने प्रकार के होते है

दोस्तों काल सर्प बारह तरह के होते है
  1. अनंत काल सर्प दोष
  2. घातक काल सर्प दोष
  3. शेषनाग काल सर्प दोष
  4. विषधर काल सर्प दोष
  5. वासुकि काल सर्प दोष
  6. पदम् काल सर्प दोष
  7. कर्कोटक काल दोष
  8. शंखचूड़ काल सर्प दोष
  9. तक्षक काल सर्प दोष
  10. महापद्म काल सर्प दोष
  11. शंखपाल काल सर्प दोष
  12. कुलिक काल सर्प दोष
अगर आपके पास जन्म कुंडली नहीं है तो आप इन लक्षणों से पता लगा सकते है की आपको काल सर्प दोष है या नहीं|


काल सर्प दोष के लक्षण? (Kaal Sarp Dosh ke lakshan)

  1. जिन लोगों को काल सर्प योग होता है उन्हें मेहनत का पूरा फल नहीं मिलता| सफलता उनको छू कर निकल जाती है|
  2. जिनके विवाह में दिक्कत आ रही हो या फिर विवाहित जीवन अस्त व्यस्त हो|
  3. स्वास्थ्य ख़राब रहना|
  4. व्यापर में लगातार नुकसान होना|
  5. संतान सुख की प्राप्ति में कठिनाई आना|
  6. सपनो में किसी की मृत्यु या फिर सांपो का दिखना|


दोस्तों एक अत्यंत महत्त्पूर्ण बात यह भी है की कोई भी दो व्यक्ति जिन्हे काल सर्प योग है उनकी मुशीबतें एक जैसी नहीं होती, यह व्यक्ति के बाकि ग्रहों की स्तिथि पर निर्भर करता है| इसलिए काल सर्प दोष से डरने की बजाय व्यक्ति को इसके बुरे असर को काम करने के उपायों को करना चाहिए| दोस्तों अब हम बात करते है की काल सर्प दोष का निवारण क्या है|

काल सर्प दोष के उपाय? (Kaal Sarp Dosh remedies)


अगर आपकी कुंडली में काल सर्प दोष है तो आप इन उपायों का प्रयोग कर काल सर्प दोष के असर को काम कर सकते है|
  1. नाग नागिन का चांदी का जोड़ा विधि अनुसार बहते हुए जल में प्रवाहित करें|
  2. हर शनिवार को शनि भगवन की पूजा करें शनि चालीसा और शनि आरती का पाठ करें और किसी काले कुत्ते को रोटी खिलाएं|
  3. नारियाल और काली उड़द की  दाल को काले कपडे में बांधकर बहते हुए जल में प्रवाहित करें|
  4. काल सर्प योग के प्रभाव को काम करने के लिए शनिवार के दिन बहते हुए पानी में थोड़े से कोयले को प्रवाहित करें|
  5. हनुमान चालीसा का पाठ करें| दोस्तों अगर कोई हनुमान जी की सच्चे मन से आराधना करता है तो हनुमान जी उसके सरे कष्टों का हरण कर लेते है|
  6. घर में मोर का पंख भी रख सकते है| घर में मोर पंख रखना शुभ माना जाता है और यदि आपको काल सर्प योग है तो यह उसके असर को कम करने के लिए भी सहायक है|


दोस्तों में आशा करता हो की आप लोग इस काल सर्प दोष का निवारण कर पाएं और आपका भविष्य सुखदायी हो


आवश्यक सुचना: दोस्तों जैसा की आप सब लोग जानते ही होंगे की हमारे देश में कोरोना नाम की बीमारी बहुत तेजी से फ़ैल रही है तो में आशा करता हूँ की आप स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहें और अपने जीवन की आकांशाओ को पूरा कर सके|


दोस्तों अगर हो सके तो इस जानकारी को ज्यादा से ज्यादा लोगो के साथ शेयर करे|


धन्यवाद|

Post a Comment

और नया पुराने